परतावल: मुहम्मदपुर मोड़ पर इनोवा और बलेनो में जोरदार भिड़ंत; पडरौना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो घायल

परतावल

महराजगंज हजनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज हजनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ यू-टर्न लेने के दौरान इनोवा हाईक्रॉस और बलेनो कार के बीच हुई भीषण टक्कर में पडरौना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित जायसवाल समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, पडरौना निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित जायसवाल अपनी इनोवा हाईक्रॉस कार से परतावल की तरफ से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान बसहिया बुजुर्ग निवासी मनोज शुक्ला अपनी बलेनो कार से श्यामदेउरवा की ओर से आ रहे थे। मुहम्मदपुर मोड़ के समीप मनोज शुक्ला ने कार को वापस श्यामदेउरवा की तरफ मोड़ने के लिए यू-टर्न लिया, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में अमित जायसवाल के पैर में हल्की चोट आई है, जबकि मनोज शुक्ला को भी मामूली चोटें लगी हैं।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर बहाल कराया यातायात
हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

स्थिति पूरी तरह सामान्य, घायलों को आई मामूली चोट

मुहम्मदपुर मोड़ पर दो कारों के टकराने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दुर्घटना में दोनों चालकों को हल्की चोटें आई हैं। सड़क से वाहनों को हटवाकर यातायात पूरी तरह सुचारु करा दिया गया है।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.