महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम सभा से वैवाहिक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम सभा से वैवाहिक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के स्तनपुर टोला मोतीपुर गांव निवासी एक पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों के विरोध में जानलेवा साजिश रचने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि उसकी नियमित चलने वाली बीमारी की दवा में उसकी पत्नी ने चुपके से कोई जहरीला कीटनाशक पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्तनपुर टोला मोतीपुर निवासी गौसानी पुत्र श्रीवली का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व मनीषा नामक युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। पीड़ित गौसानी के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही उसे अपनी पत्नी मनीषा के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध होने का गहरा अंदेशा हुआ। जब भी गौसानी इस बात का विरोध करता या पत्नी को टोकता था, तो मनीषा उससे बुरी तरह नाराज हो जाती और मन में रंजिश रखने लगी। इसी विवाद के चलते मनीषा कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी और बीते 29 जून 2026 को ही वापस अपने ससुराल लौटी थी।
तहरीर के अनुसार, बीती 8 जुलाई 2026 को पीड़ित गौसानी ने अस्पताल से चल रही अपनी नियमित दवा का सेवन किया। दवा पीते ही उसकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उसे शरीर में तेज जलन व उल्टी की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया, जहाँ पिछले करीब डेढ़ महीने से उसका गहन उपचार चल रहा है।
इस बीच, बीती 14 जुलाई 2026 को आई मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चिकित्सकों ने आशंका व्यक्त की है कि पीड़ित को दी गई दवा में कोई बाहरी जहरीला रासायनिक या कीटनाशक पदार्थ मिलाया गया था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पीड़ित ने नौतनवा थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी पत्नी मनीषा के खिलाफ जहर देकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
नौतनवा पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़ित पति की ओर से गंभीर आरोपों की एक तहरीर प्राप्त हुई है। मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की वास्तविक सच्चाई विस्तृत जांच और दवा के रासायनिक परीक्षण के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












