धौरहरा
लखीमपुर खीरी जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर मासूम बच्चों और यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले एक ई-रिक्शा चालक पर लखीमपुर खीरी की धौरहरा पुलिस का बड़ा हंटर चला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर मासूम बच्चों और यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले एक ई-रिक्शा चालक पर लखीमपुर खीरी की धौरहरा पुलिस का बड़ा हंटर चला है। लखीमपुर-सिसैया मार्ग पर क्षमता से तीन गुना अधिक सवारियां और वाहन की छत पर छह मासूम बच्चों को बैठाकर मौत का सफर तय कर रहे ई-रिक्शा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वाहन को सीज कर दिया है और चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लखीमपुर-सिसैया मार्ग का है, जहाँ बीती 13 जुलाई को एक ई-रिक्शा (संख्या: UP31 CT 6590) खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दौड़ रहा था। इस ई-रिक्शा के अंदर 12 यात्री ठंस-ठंस कर भरे हुए थे, जबकि हद तो तब हो गई जब छह छोटे मासूम बच्चों को ई-रिक्शा की कमजोर लोहे की छत पर बैठाया गया था।
मार्ग से गुजर रहे एक जागरूक नागरिक ने इस जानलेवा लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा था कि मामूली सा संतुलन बिगड़ने पर भी छत पर बैठे बच्चे सीधे सड़क पर गिरकर किसी भारी वाहन की चपेट में आ सकते थे।
चालक रमनगरा का निवासी, मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए धौरहरा कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान सर्वेश पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम रमनगरा (थाना ईसानगर) के रूप में हुई।
पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी चालक को वाहन समेत दबोच लिया और ई-रिक्शा को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 207 के तहत तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त, यात्रियों और बच्चों की जान जोखिम में डालने के अपराध में चालक सर्वेश के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 135 और 126 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
धौरहरा पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग करना और विशेषकर बच्चों को वाहन की छत पर बैठाकर यात्रा कराना बेहद गंभीर और अक्षम्य लापरवाही है। इससे किसी भी वक्त कोई बड़ी सामूहिक जनहानि या भीषण हादसा हो सकता था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे वाहनों में बैठने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने साफ किया कि सड़कों पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसी खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह का लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। राहुल सिंह सिसवा नगर पालिका के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी थे।
बैटरी से चलने वाला अनूठा ट्रैक्टर बनाकर देश-प्रदेश में pic.twitter.com/mIXLRUHQTC— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












