बड़ी खबर: फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र गौतम का तबादला, अब सीतापुर में संभालेंगे कमान

फरेंदा

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी ताजा प्रशासनिक फेरबदल की सूची में महराजगंज जनपद की फरेंदा तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम का तबादला कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी ताजा प्रशासनिक फेरबदल की सूची में महराजगंज जनपद की फरेंदा तहसील में तैनात उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें अब सीतापुर जनपद का नया एसडीएम नियुक्त किया है। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने फरेंदा से अपना कार्यभार छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसडीएम शैलेंद्र गौतम का फरेंदा तहसील में कार्यकाल काफी लंबा और शानदार रहा। उनके कार्यकाल के दौरान तहसील में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और जनसुनवाई को लेकर कई बड़े और प्रभावी कार्य हुए। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित एक्शन लेने के कारण स्थानीय लोगों के बीच उनकी छवि एक कर्मठ, संवेदनशील और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही है।

अचानक आए इस तबादले की खबर से फरेंदा तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की है और साथ ही उनकी नई पारी और उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.