सिसवा विधानसभा: इटहिया शिव मंदिर में सपा नेता ‘फौजी भैया’ ने किया जलाभिषेक, ‘लक्ष्य-2027’ के लिए फूंका चुनावी शंखनाद

निचलौल

महराजगंज जनपद के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल इटहिया-निचलौल स्थित शिव मंदिर (मिनी बाबा धाम) में सावन के सोमवार के अवसर पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल इटहिया-निचलौल स्थित शिव मंदिर (मिनी बाबा धाम) में सावन के सोमवार के अवसर पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधान गौरीशंकर गुप्ता उर्फ ‘फौजी भैया’ ने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ‘लक्ष्य-2027’ के लिए सिसवा विधानसभा-317 क्षेत्र से औपचारिक रूप से चुनावी शंखनाद कर दिया। जलाभिषेक के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।

भगवान शिव की आराधना करने के बाद मीडिया और जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक व सपा नेता गौरीशंकर गुप्ता ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने जीवन के सफर और राजनीतिक संकल्प को साझा करते हुए कहा मातृभूमि की रक्षा करने के उपरांत जब से मैं सेना से सेवानिवृत्त हुआ हूँ, तभी से निरंतर जनता के बीच रहकर सामाजिक सेवा कर रहा हूँ। मैं अपने जन्मस्थान ग्राम सभा खोन्हौली का पूर्व प्रधान भी रहा हूँ। आज जनपद महराजगंज सहित पूरे पूर्वांचल में हमारा गुडविल फर्नीचर उद्योग और गुडविल वॉटर पार्क स्थापित है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को जुड़ाव मिला है। लेकिन मेरा मुख्य मिशन सिसवा विधानसभा-317 और पूरे जनपद को पिछड़ेपन की बेड़ियों से मुक्त कराना है। यहाँ के गरीबों, शोषितों और असहायों की समस्याओं को दूर करने के लिए मैं चौबीसों घंटे सेवा में तत्पर हूँ।

सपा नेता ने स्थानीय और प्रादेशिक मुद्दों पर वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज सिसवा क्षेत्र की स्थिति बेहद चिंताजनक है। क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त साधन न होने के कारण यहाँ के नौजवान दूसरे जिलों और राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और महंगाई अपने चरम सीमा पर है।

गौरीशंकर गुप्ता ने चुनावी रणनीति का खुलासा करते हुए घोषणा की कि आज से ही सिसवा विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के समय चलाई गई ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर भी जनता के बीच व्यापक चर्चा की जाएगी।

श्रद्धांजलि और शंखनाद सभा में उमड़ा सपा दिग्गजों व कार्यकर्ताओं का हुजूम

इस महत्वपूर्ण राजनैतिक हलचल और जलाभिषेक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई शीर्ष स्थानीय पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाई रामलाल यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव),राजेश यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष),शमीम खान,अमीर खान,गोविन्द गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपू यादव,अभय प्रताप यादव, बबलू भारती

हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने फौजी भैया के संकल्प को अपना समर्थन देते हुए आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का संकल्प दोहराया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.