बुलन्दशहर: झमाझम बारिश से किसानों की बढ़ी आफत; खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल बर्बादी की कगार पर, सही दाम न मिलने की आशंका से अन्नदाता परेशान

दानपुर

बुलन्दशहर जनपद में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार और लगातार हो रही बारिश जहां आम जनता को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं यह मानसूनी बारिश अब किसानों के लिए आफत का सबब बन चुकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार और लगातार हो रही बारिश जहां आम जनता को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं यह मानसूनी बारिश अब किसानों के लिए आफत का सबब बन चुकी है। बुलंदशहर जिले के दानपुर क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम से अनवरत हो रही झमाझम बारिश का सबसे बुरा असर मक्का उत्पादक किसानों पर पड़ा है। खेतों में पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी मक्का की फसल इस बेमौसम की मार से बर्बादी की कगार पर पहुँच गई है, जिससे अन्नदाताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

मौसम के बदले मिजाज और लगातार पानी बरसने के कारण दानपुर के जागरूक किसानों ने आनन-फानन में अपनी मक्का की पकी-पकाई फसल को खेतों से काटकर जैसे-तैसे सुरक्षित स्थानों और ऊंचे चबूतरों पर रखना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद, हवा में अत्यधिक नमी और लगातार हो रही बौछारों के कारण फसलों को बचाना मुश्किल साबित हो रहा है।

मक्का के दाने पड़ने लगे काले, साफ मौसम की दरकार

दानपुर क्षेत्र के पीड़ित किसान सुशील कुमार, मनोज कुमार, मोती सिंह, यतीश पाल, लोकेश कुमार और संजय ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि:

इस समय मक्का की फसल पूरी तरह तैयार है और उसे थ्रेसिंग (दाने निकालने) के लिए बिल्कुल साफ धूप और सूखे मौसम की जरूरत है। लेकिन लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण कटी हुई फसल में पानी भर रहा है, जिससे मक्का के दाने और भुट्टे अब धीरे-धीरे काले पड़ने लगे हैं।”

बाजार में सही दाम न मिलने का सता रहा डर

किसानों ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि अगर मक्का की फसल अधिक समय तक गीली रही और दाने काले पड़ गए, तो अनाज की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी। ऐसी स्थिति में मंडियों और बाजारों में व्यापारी इस फसल को खरीदने से कतराएंगे या फिर बेहद कम दामों पर खरीदेंगे। लागत भी न निकलने के डर से किसान पूरी तरह टूट चुके हैं। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि यदि आगामी एक-दो दिनों के भीतर मौसम साफ नहीं हुआ और तेज धूप नहीं निकली, तो दानपुर सहित आसपास के सैकड़ों किसानों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने शासन-प्रशासन से भी इस स्थिति पर नजर रखने की गुहार लगाई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: सुरक्षित स्कूल परिवहन को लेकर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन; स्कूल बसों का हुआ व्यापक निरीक्षण,एसपी के निर्देशन में चला विशेष चेकिंगअभियान,मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे चालान

महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल,रात में हुआ हादसा, टली बड़ी जनहानि; ग्रामीणों ने लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप