बुलन्दशहर: जंगल में खड़े ट्रांसफॉर्मर को चोरों ने बनाया निशाना; कीमती सामान और तांबा उड़ाया, इलाके की बत्ती गुल

बुलंदशहर

नरसेना थाना क्षेत्र के दौलतपुर कला गांव की घटना; ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में बीती रात चोरों ने जंगल में लगे बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर को अपना निशाना बना लिया। अज्ञात चोर ट्रांसफॉर्मर के ताले तोड़कर उसके अंदर रखा कीमती सामान और तांबे के उपकरण चोरी कर ले गए।

घटना के कारण आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि ट्रांसफॉर्मर खुला पड़ा है और उसमें से सामान गायब है तो उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ ग्रामीणों ने कारवाही की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की तलाश को तलाश कर जल्दी पकड़ लिया जायेगा बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी बुलाकर क्षति का आकलन कराया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.