बलिया: सरकार की उपलब्धियां गिनाने रतसर में 11 जुलाई को जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा; विशाल ‘जन संवाद’ की तैयारियां पूरी

बलिया

बलिया जनपद में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को आम जनता के बीच ले जाने के लिए जनपद में एक बड़े राजनीतिक मंच की रूपरेखा तैयार की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को आम जनता के बीच ले जाने के लिए जनपद में एक बड़े राजनीतिक मंच की रूपरेखा तैयार की गई है। आगामी 11 जुलाई (शनिवार) को रतसर स्थित भीखा भगत के पोखरे पर एक विशाल ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई कद्दावर कैबिनेट मंत्री, सांसद और वरिष्ठ राजनेता जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा करने के लिए पूर्व मंत्री नारद राय और सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर एक संयुक्त प्रेसवार्ता की।

विपक्ष के ‘भ्रामक नैरेटिव’ को ध्वस्त करेगा जन संवाद
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री नारद राय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए आम जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, जिसका सच इस जन संवाद के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा।

वहीं, पूर्व मंत्री नारद राय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि:

पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने ‘संविधान बदलने’ का एक पूरी तरह से झूठा और भ्रामक नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया था। केंद्र में पुनः प्रचंड बहुमत से मोदी जी की सरकार बनी, लेकिन संविधान को कोई आंच नहीं आई। इस जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हम सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और अपनी बात को इतनी मजबूती से रखेंगे कि कोई भी जनविरोधी ताकत जनता को गुमराह न कर सके।

मंच पर जुटेंगे सरकार और संगठन के शीर्ष चेहरे

नारद राय ने बताया कि इस ऐतिहासिक जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से मंच साझा करेंगे।

सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी सितारों का सजेगा महफिल

राजनीतिक संवाद के साथ-साथ इस कार्यक्रम में भारी जनसहभागिता को देखते हुए सांस्कृतिक मंच का भी विशेष रूप से आयोजन किया गया है। इसमें लोकप्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोलू राजा, सनी पांडेय और भावना सिंह अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

पूर्व मंत्री नारद राय ने अत्यंत जिम्मेदारी के साथ घोषणा की कि इस पूरे विशाल जन संवाद कार्यक्रम के मंच संचालन की कमान सुभासपा के तेजतर्रार प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह संभालेंगे। प्रेसवार्ता के अंत में दोनों नेताओं ने जिले के सभी मीडिया कर्मियों को इस भव्य कार्यक्रम के व्यापक कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.