महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल,रात में हुआ हादसा, टली बड़ी जनहानि; ग्रामीणों ने लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

धानी बाजार/महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा कानापार से विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा कानापार से विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। धानी बाजार में स्थानीय लोगों की सुविधा और सुंदरीकरण के लिए महज कुछ महीने पहले ही लाखों रुपये की लागत से बनाई गई एक भव्य बाउंड्री वॉल पहली ही मानसूनी बारिश को भी नहीं झेल सकी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात यह नवनिर्मित दीवार अचानक भरभराकर जमींदोज़ हो गई। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक दावों की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है।

रात में गिरा मलबा, टला फरेंदा जैसा दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानी बाजार के इस सुंदरीकरण स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का हमेशा उठना-बैठना रहता है। आसपास के छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी अक्सर यहाँ आकर खेलते हैं और घूमते हैं। गनीमत यह रही कि यह बाउंड्री वॉल देर रात के सन्नाटे में गिरी, जिसके चलते एक बहुत बड़ा और भयावह हादसा होने से टल गया।

स्थानीय नागरिकों ने डर जताते हुए कहा कि यदि यह दीवार दिन के समय गिरी होती, तो निश्चित ही कई मासूमों की जान पर बन आती। ग्रामीणों ने याद दिलाया कि अभी कुछ ही दिन पहले फरेंदा क्षेत्र के एक गांव में इसी तरह बाउंड्री वॉल गिरने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन उस घटना से भी स्थानीय ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया।

विकास के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप

बाउंड्री वॉल के महज कुछ महीनों के भीतर ताश के पत्तों की तरह ढह जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का साफ तौर पर आरोप है कि सुंदरीकरण के इस प्रोजेक्ट में मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया था। निर्माण कार्य में घटिया ईंट, बालू और बेहद कम मात्रा में सीमेंट का प्रयोग किया गया, जिसके चलते पहली ही बारिश की नमी और पानी के दबाव को यह दीवार बर्दाश्त नहीं कर सकी। ग्रामीणों ने इसे सीधे तौर पर ‘विकास के नाम पर सरकारी धन का खुला दुरुपयोग’ और भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत बताया है।

उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद धानी बाजार के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी महराजगंज से इस पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: सुरक्षित स्कूल परिवहन को लेकर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन; स्कूल बसों का हुआ व्यापक निरीक्षण,एसपी के निर्देशन में चला विशेष चेकिंगअभियान,मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे चालान