बुलंदशहर
बुलंदशहर भीषण बारिश के बीच बुलंदशहर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए “जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है”।
शहर के व्यस्ततम काला आम चौराहे पर पुलिसकर्मी बिना रुके ट्रैफिक संभालते दिखे। सड़कों पर पानी भरा था, विजिबिलिटी कम थी, लेकिन वर्दी वाले जवान अपनी जगह से एक कदम भी नहीं हटे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर के बाद लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि ऐसी ड्यूटी और समर्पण देखकर लगता है कि खाकी सिर्फ वर्दी नहीं, जिम्मेदारी का नाम है।
बुलंदशहर पुलिस को इस कर्तव्यपरायणता के लिए दिल से सलाम।












