महराजगंज: पिपरदेउरवा में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य बरामद

महराजगंज

​महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरदेउरवा में अवैध धर्म परिवर्तन संबंधी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद हुई है।
​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 5 जुलाई 2026 को स्थानीय पुलिस को पिपरदेउरवा में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सघन जांच-पड़ताल की। इसके बाद मौके से मिले साक्ष्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
​धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद
​पुलिस ने मामले में नामजद तीनों अभियुक्तों को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध धर्म परिवर्तन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले धार्मिक साहित्य, प्रचार-प्रसार के पर्चे और पैकेट बरामद किए गए हैं।
​पुलिस द्वारा सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.