सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर शासन की मंशानुरूप सोमवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में ‘सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस’ संपन्न हुआ।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी करमेन्द्र द्वारा की गई, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुना।

शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम के सख्त निर्देश
मौके पर जांच: जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस की शिकायतों की आख्या का अवलोकन करने के बाद तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर ही किया जाए।
पारदर्शिता: आईजीआरएस और समाधान दिवस की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की मौजूदगी में जांच करने के निर्देश दिए गए।
रजिस्टर का रखरखाव: कानूनगो और लेखपालों को अनिवार्य रूप से ‘भूमि संपत्ति रजिस्टर’ और ‘भूमि विवाद रजिस्टर’ तैयार करने को कहा गया है।
कार्रवाई की चेतावनी: डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। लेखपाल व कानूनगो को निस्तारण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर आख्या लगाने के निर्देश दिए गए।
60 में से 5 मामलों का मौके पर निस्तारण
इस समाधान दिवस में कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका विवरण निम्नलिखित है।













