(सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्राम जोगिया में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ और साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया।
इस विशेष चौपाल का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचना था जो अपनी समस्याओं को लेकर आसानी से थाने तक नहीं आ पाती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के तरीके सिखाए गए और गांव में मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी चस्पा किए गए।
हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों की दी गई जानकारी:
चौपाल में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ और ‘साइबर सेल’ के बारे में बताते हुए विभिन्न सरकारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों व नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई:
1090 – वुमेन पावर लाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन नंबर
181 – महिला हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड केयर लाइन
14567 – एल्डर (बुजुर्ग) हेल्पलाइन
108 – एम्बुलेंस सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
सम्मेलन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद सभी बहू-बेटियों से उनकी समस्याओं के बारे में सीधा संवाद किया, जिस पर उपस्थित महिलाओं द्वारा वर्तमान में कोई समस्या नहीं बताई गई।
जागरूकता टीम में शामिल रहे
इस अभियान को सफल बनाने में थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम से उपनिरीक्षक आनंद कुमार शाही और महिला कांस्टेबल शिपाली मौर्या ने मुख्य भूमिका निभाई।













