सिद्धार्थनगर: साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को मिश्रौलिया पुलिस ने वापस दिलाए ₹50,000

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ और साइबर क्राइम रिकवरी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिश्रौलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पीड़ित के खाते से एईपीएस के जरिए उड़ाए गए 50,000 रुपये वापस करा दिए हैं।

मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह का है, जहां के निवासी असगर अली (पुत्र हुकुम) के साथ साइबर ठगों ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम  के माध्यम से 50,000 रुपये का फ्रॉड किया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एनसीआरपी  पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी।

बैंक और साइबर सेल के समन्वय से मिली सफलता:

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना मिश्रौलिया की साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने संबंधित बैंक से लगातार समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई पूरी धनराशि (50,000 रुपये) आवेदक असगर अली के खाते में वापस (रिफंड) करा दी। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने मिश्रौलिया पुलिस का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

पूरी धनराशि वापस कराने में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, साइबर सेल प्रभारी श्याम कन्हैया दूबे, उपनिरीक्षक धर्मराज, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, आकाश कुमार और महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.