बलिया: ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

बलिया

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला उभांव थाना क्षेत्र का है, जहां 5 जुलाई 2026 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दामाद बसंत ने उसके पति (ससुर) को जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मार दिया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया था। इस संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सोमवार, 6 जुलाई 2026 को उभांव थाने के उपनिरीक्षक नीरज यादव की पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने कुन्डैल नया ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी दामाद बसंत कुमार गौतम (पुत्र मुन्द्रिका प्रसाद, निवासी फरसाटार, उभांव) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.