हापुड़
हापुड़ दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त उसकी बाइक को भी सीज कर दिया गया है।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और जांच पड़ताल कर आरोपी युवक को धर दबोचा।
राहगीरों की जान जोखिम में डालने का आरोप
पुलिस की अपील: पिलखुवा पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त रूटों पर इस तरह के जानलेवा स्टंट करना न केवल खुद के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष राहगीरों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर महज कुछ लाइक्स और लोकप्रियता हासिल करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन बिल्कुल न करें। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।












