पिलखुवा में 19 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह महीने पहले हुआ था निकाह

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमनपुरी मौठ गढ़ी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छह महीने पहले हुआ था निकाह

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की रहने वाली 19 वर्षीय शबनम (पुत्री: अख्तर अली) का निकाह करीब छह महीने पहले चमनपुरी मौठ गढ़ी निवासी 21 वर्षीय अनस (पुत्र: जावेद) के साथ हुआ था। अनस पेशे से मजदूर है और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

घर पर अकेली थी मृतका

बताया जा रहा है कि रविवार को अनस रोजाना की तरह मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था और शबनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिजन घर पहुंचे और शबनम का शव फंदे से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई: सूचना पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हु

आ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.