सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 04 जुलाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 04 जुलाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन और थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कामयाबी हासिल की। पुलिस ने भडरिया चौराहा से बेवा जाने वाली सड़क की उत्तरी पटरी के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त सिराज खान पुत्र साबिर अली (निवासी ग्राम सेखुईताज टोला शादीजोत) को दबोचा।
अभियुक्त के खिलाफ थाने में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राममिलन सिंह, कांस्टेबल राजकुमार राय और महिला कांस्टेबल उर्मिला शामिल रहीं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













