बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मी नारायण की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मी नारायण की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिकारपुर के पूर्व तहसील संघ चालक, खुर्जा जिला के जिला संघ चालक एवं वर्तमान में विभाग कार्यकारिणी सदस्य रहे डॉ. लक्ष्मी नारायण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मी नारायण जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मी नारायण का समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ‘ॐ शांति’ का उच्चारण किया।
महराजगंज): जनपद के थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर के अंतर्गत ग्राम सिसवनिया बिशुन से एक जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित व्यक्ति ने कुछ स्थानीय दबंगों पर उसकी निजी जमीन पर स्थित नल की बाउंड्री को बिना अनुमति के जबरन तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय न मिलने से pic.twitter.com/kT5Il7i6DT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026













