महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे के सिसवा रोड पर राय साहब के मकान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे के सिसवा रोड पर राय साहब के मकान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल की पहचान नंदकिशोर कुशवाहा (60), पुत्र छेदी, निवासी बजहा उर्फ अहिरौली के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन घटनास्थल पर ही छूट गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
महराजगंज): जनपद के थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर के अंतर्गत ग्राम सिसवनिया बिशुन से एक जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित व्यक्ति ने कुछ स्थानीय दबंगों पर उसकी निजी जमीन पर स्थित नल की बाउंड्री को बिना अनुमति के जबरन तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय न मिलने से pic.twitter.com/kT5Il7i6DT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 4, 2026













