बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत सिकंदराबाद तहसील में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों पर 5 विशेष टीमें तैनात की गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत सिकंदराबाद तहसील में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों पर 5 विशेष टीमें तैनात की गईं। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 वाहन चालकों के चालान किए गए और 2 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट, तीन सवारी, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि यह अभियान एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया है। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
अनूपशहर में पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल; घरों और दुकानों में घुसा पानी, भारी नुकसानhttps://t.co/6zBSz9TmBE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













