अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने व्यापार में हो रहे लगातार घाटे से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने व्यापार में हो रहे लगातार घाटे से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यापारी ने अपनी ही दुकान के भीतर तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक व्यापारी की पहचान नदीम मलिक पुत्र हसमुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नदीम काफी समय से अपने व्यापार को लेकर तनाव में थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आर्थिक तंगी और व्यापार में हुए घाटे के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दुखद खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। नदीम मलिक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर और दुकान पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। व्यापारी की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













