बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधारने और हर बच्चे को विद्यालय की चौखट तक लाने के उद्देश्य से ‘शिक्षा महायज्ञ’ के द्वितीय चरण का आज धूमधाम से आगाज हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधारने और हर बच्चे को विद्यालय की चौखट तक लाने के उद्देश्य से ‘शिक्षा महायज्ञ’ के द्वितीय चरण का आज धूमधाम से आगाज हो गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस महाअभियान का शुभारंभ सिकंदराबाद क्षेत्र के प्रधानमंत्री संवलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय, तिल बेगमपुर में किया गया। अभियान के पहले दिन स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा के मूल अधिकार से वंचित न रह जाए। प्रत्येक बच्चे का समय पर विद्यालय में नामांकन, उसकी नियमित उपस्थिति तथा उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही एक विकसित, शिक्षित और सशक्त उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत नींव है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बल देकर कहा कि व्यापक जनसहभागिता के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ताकि हर बच्चे के सपनों को नई उड़ान मिल सके।
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से पंद्रह जुलाई दो हजार छब्बीस तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दूसरे चरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छह से चौदह वर्ष तक का एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे। इसके साथ ही तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से बालवाटिका एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा।
अभियान के पहले दिन जनपद के सभी विद्यालयों को उत्सव की भांति सजाया गया। नव नामांकित बच्चों का रोली-टीका लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अभियान को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षक अब घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराएंगे। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के सक्रिय सहयोग से छोटे बच्चों को बालवाटिका से जोड़ा जाएगा।
बच्चों को बीच में पढ़ाई न छूटे इसके लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सभी समन्वय बैठकों के माध्यम से कक्षा पांच, आठ और दस उत्तीर्ण कर चुके बच्चों की सूची अगले उच्च विद्यालयों को सौंपी जाएगी ताकि एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाने के दौरान एक भी बच्चा पढ़ाई न छोड़े।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह केवल एक सामान्य नामांकन अभियान नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का महायज्ञ है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा से जुटेगा।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












