निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच सकी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है।
रास्ते में घात लगाकर बैठा था तेंदुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निचलौल क्षेत्र के ग्राम बजही निवासी रामप्रीत किसी काम से बाहर गए थे। जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ढेसो पुल के समीप झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। रामप्रीत को संभलने का मौका नहीं मिला और वह तेंदुए के चंगुल में फंसकर लहूलुहान हो गए।
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की भारी भीड़ और शोर-शराबा देखकर तेंदुआ वृद्ध को छोड़कर वापस जंगलों की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल रामप्रीत को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
वन विभाग से गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग
इस घटना के बाद से ढेसो और बजही सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। ग्रामीण अब खेतों की तरफ जाने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए और हिंसक तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












