बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय बुलंदशहर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय बुलंदशहर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पार्टी कार्यकर्ता पूर्व होशियार सिंह ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस पुनीत अवसर पर उनके बेटे विकास चौधरी ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। बेटे के नेक कार्य पर उन्हें गर्व है।
होशियार सिंह ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इससे बड़ा मानवता का कोई धर्म नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी रक्तदाताओं को इस महान कार्य के लिए धन्यवाद व बधाई दी।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













