सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा त्रिलोकपुर थाना प्रभारी हरेकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में अमल में लाई गई।
थाना त्रिलोकपुर के उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए स्थानीय थाने पर दर्ज मु.अ.सं. 041/2026, धारा 64(2)m, 87, 137(2) बीएनएस (BNS) और 5L/6 पॉक्सो ( एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त कृष्णा उर्फ किशन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी कठौतिया पांडेय गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह के साथ मुख्य आरक्षी धनंजय दूबे और महिला आरक्षी इंद्रा तिवारी शामिल रहीं।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













