सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख रुपये कीमत की ३०८ ग्राम अवैध स्मैक हेरोइन के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
जमुआर नाले के पास चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय एवं एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम बुधवार (१ जुलाई २०२६) की देर रात करीब १२:२५ बजे जमुआर नाला के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्लेटी रंग की स्विफ्ट कार (संख्या- UP 55 AS 5493) आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब कार को रोककर उसकी सघन तलाशी ली, तो वाहन में सवार दो व्यक्तियों के पास से ३०८ ग्राम अवैध स्मैक और २ मोबाइल फोन बरामद हुए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ६० लाख है कीमत, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार बरामद की गई स्मैक (हेरोइन) की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹६०,००,०००/- (साठ लाख रुपये) आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिद्धार्थनगर में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या १९१/२०२६, धारा ८/२१ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है, साथ ही उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी पता लगाया जा रहा है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













