सीएचसी बसंतपुर बांसी में पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक; अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बांसी में बुधवार, १ जुलाई २०२६ की शाम पल्स पोलियो अभियान की एक महत्वपूर्ण सायंकालीन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बांसी में बुधवार, १ जुलाई २०२६ की शाम पल्स पोलियो अभियान की एक महत्वपूर्ण सायंकालीन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह ने की, जिसमें अभियान की प्रगति और जमीनी हकीकत का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।

एक भी बच्चा छूटा, संकल्प टूटा: डॉ. निरंजन प्रताप सिंह

बैठक के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिंह ने बूथ दिवस और स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक की प्रगति रिपोर्ट अचीवमेंट शीट की सघन जांच की। उन्होंने मैदानी स्तर पर काम कर रही टीमों की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश जारी किए।

अधीक्षक के सख्त निर्देश: “० से ५ वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की इस सुरक्षा खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो बच्चे किन्हीं कारणों से पहले चरण में छूट गए हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए और स्वास्थ्य टीमें दोबारा उनके घरों पर जाकर हर हाल में दवा पिलाना सुनिश्चित करें।”

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी रही मौजूद
समीक्षा बैठक में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने वाली मुख्य कड़ियों सहित स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह के साथ बीपीएम ओ.पी. द्विवेदी, बीसीपीएम प्रदीप जाटव, हरीश यादव उर्फ हर्ष यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर वैभव श्रीवास्तव, प्रीति (स्टाफ नर्स), समस्त फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सुरक्षा व आपातकालीन व्यवस्थाओं के मद्देनजर अग्निशमन विभाग (Fire Department) की टीम ने भी इस बैठक में अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराई।

बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर, यूनिसेफ  के प्रतिनिधि, समस्त सुपरवाइजर और एएनएम  मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.