बुलंदशहर: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला जेल व किशोर गृह का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

बुलन्दशहर

बुलंदशहर जनपद के न्यायाधीश संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के न्यायाधीश संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण से पहले जिला जज की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सैल की मासिक गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद टीम ने पहले राजकीय सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर वहां निरुद्ध बाल अपचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और सुधार के निर्देश दिए।

बाद में जिला कारागार पहुंचकर कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा व बैरक व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की हकीकत परखना और व्यवस्था को और बेहतर बनाना बताया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.