बृजमनगंज: खेत में खेल रहे 8 साल के मासूम की रोटावेटर से कुचलकर दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस बल तैनात

महराजगंज

महराजगंज जनपद अंतर्गत बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद अंतर्गत बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। यहाँ खेत में खेल रहे एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस खौफनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

खेत की जुताई के दौरान चपेट में आया मासूम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुबौलिया टोला गुलराजपुर निवासी किशोर का 8 वर्षीय पुत्र अमन अपने घर के ठीक बगल में स्थित एक खेत के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर बांधकर जुताई का कार्य किया जा रहा था। खेलते-खेलते मासूम अचानक चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान और चोटिल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटीं सांसें

हादसे को देख आसपास के लोग और परिजन बदहवास हालत में दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में मासूम अमन को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा अस्पताल परिसर गूंज उठा।

मौके पर मुस्तैद रही पुलिस, शांति व्यवस्था कायम

घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे के बाद गांव में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या तनाव उत्पन्न न हो, इसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले की गहनता से विधिक जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.