सीएम योगी आदित्यनाथ का कल सहारनपुर दौरा: विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, कांवड़ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

सहारनपुर

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएम के आगमन की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री महाराज सिंह कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह जनपद को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जिले में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, सीएम स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता कर फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले के आला अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। महाराज सिंह कॉलेज मैदान में भव्य मंच, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा और तैयारियों को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.