शिकारपुर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न: वाल्मीकि समाज ने एकजुटता और हक की लड़ाई का लिया संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ट्रेड यूनियन शाखा, शिकारपुर में आज सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ट्रेड यूनियन शाखा, शिकारपुर में आज सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दूर-दराज से आए सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुलंदशहर जिले के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान वाल्मीकि समाज ने एकजुटता का शंखनाद करते हुए सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि”जो समाज और सफाई कर्मचारियों के हक की बात सुनेगा, हमारा समर्थन उसी को मिलेगा।”

बैठक में मौजूद रहे मुख्य अतिथि और शीर्ष नेतृत्व
इस प्रांतीय बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा करने के लिए कई राष्ट्रीय व जिला स्तरीय नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं

राष्ट्रीय नेतृत्व: अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बेनीवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री कमल सिंह।

जिला व स्थानीय नेतृत्व: बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद बाल्मीकि, महेंद्र सिंह बाल्मीकि (पहासू), नरेश चंद्र नेता जी, शील कुमार जी, ज्ञान प्रकाश जी, और संभल के जिला अध्यक्ष नन्दू बाल्मीकि।

शिकारपुर कार्यकारिणी: नगर अध्यक्ष नितिन कुमार बाल्मीकि, पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल बाल्मीकि, उपाध्यक्ष संदीप काले, अमरदीप करोतिया, महामंत्री कमल वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष आकाश वाल्मीकि, विशाल टॉक और मंत्री रोहित चौहान।

महिला शक्ति और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
बैठक में अपनी मांगों को लेकर मुखर रहने वाली महिला शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला नेताओं में शशि देवी, राधा देवी, संगीता देवी, वंदना देवी, रजनी देवी, संतोष देवी, गौरी देवी, बबिता देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी, विचित्र देवी, ममता देवी और अनु देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही दिनेश कुमार, मोनू कुमार, रिंकू कुमार, नितिन कुमार, वासु डागौर, राजेश कुमार, बिनानी कुमार, राजू सिंह, रमेश चंद्र, संदीप वाल्मीकि और आशीष बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.