सिकंदराबाद
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजपुरा खुर्द में मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजपुरा खुर्द में मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, शेरपुर निवासी अजीत (पुत्र जगदीश) सिकंदराबाद क्षेत्र के राजपुरा खुर्द गांव में खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन शातिर बदमाशों ने अजीत को अकेला देख उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब अजीत ने इसका कड़ा विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अजीत को लहूलुहान करने के बाद बदमाश मौके से भागने लगे।
ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी से हत्थे चढ़े बदमाश
चाकूबाजी की इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे तीनों बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
घायल अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया है, जहां उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक अजीत को पुलिस ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित ‘हिमालयन कोल्ड स्टोरेज’ में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि इसे करीब 4 किलोमीटर pic.twitter.com/OJbILInX47
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 28, 2026













