बुलंदशहर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना जहाँगीराबाद पुलिस और नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी के बीच शनिवार रात को मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना जहाँगीराबाद पुलिस और नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी के बीच शनिवार रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 22.06.2026 को थाना जहाँगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग किशोरी के साथ आरोपी ने चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना जहाँगीराबाद में मु0अ0सं0- 337/2026 धारा 333/74/64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी इरफान पुत्र नफीस खां, निवासी ग्राम अमरगढ़, थाना जहाँगीराबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू उसने ग्राम मंगलुपुर जाने वाले रास्ते के जंगल में छिपा रखा है। थाना जहाँगीराबाद पुलिस टीम आरोपी इरफान की निशानदेही पर चाकू बरामदगी हेतु ग्राम मंगलुपुर जाने वाले रास्ते के जंगल में पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया तथा पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त इरफान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान का आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि उसके विरुद्ध थाना जहाँगीराबाद में पहले से 2 मुकदमे दर्ज हैं: मु0अ0सं0- 337/2026 धारा 333/74/64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, मु0अ0सं0- 343/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जहाँगीराबाद पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना जहाँगीराबाद, उ0नि0 विशाल, उ0नि0 अर्पित, उ0नि0 सौरभ, है0का0 योगेन्द्र, है0का0 मोनू, का0 सचिन, का0 हर्ष शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.