सिद्धार्थनगर: टायर पंचर होने से अनियंत्रित हुई कार, बची बड़ी दुर्घटना; एक घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौगढ़-बांसी मार्ग पर महुआ ग्राम पंचायत के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौगढ़-बांसी मार्ग पर महुआ ग्राम पंचायत के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। यहाँ एक चलती कार का टायर अचानक पंचर हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है, जबकि अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

टायर फटने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार

जानकारी के अनुसार, नौगढ़-बांसी रोड पर महुआ गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। टायर पंचर होते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। गनीमत रही कि कार किसी अन्य वाहन या पेड़ से नहीं टकराई, जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी घटना टल गई।

मौके पर पहुंची जोगिया पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही जोगिया कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.