बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मंडी दानगंज स्थित किराना थोक व्यापारी “नवीन बंसल बरीपुरी” की दुकान पर छापेमारी कर नकली चाय का बड़ा जखीरा पकड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मंडी दानगंज स्थित किराना थोक व्यापारी “नवीन बंसल बरीपुरी” की दुकान पर छापेमारी कर नकली चाय का बड़ा जखीरा पकड़ा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त दुकान पर टाटा कंपनी के ब्रांडेड रैपर में नकली चाय पैक करके बेची जा रही है।
छापे के दौरान मौके से भारी संख्या में टाटा कंपनी के चाय पैकेट बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर लगभग 40 किलो चाय को जब्त कर लिया। साथ ही जांच के लिए चाय के तीन नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही चाय की शुद्धता की पुष्टि हो सकेगी।
सहायक खाद्य आयुक्त बुलंदशहर ममता चौधरी ने बताया कि यदि जांच में चाय नकली पाई जाती है तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिजनौर: मामूली विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को सब्बल से उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार@Uppolice @bijnorpolice https://t.co/LSWf7tXk7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













