महराजगंज: नहर तिराहे पर पुलिस का जाल, 52 साल का ‘उस्ताद’ समेत बाइक चोर गिरोह के 3 शातिर दबोचे

पनियरा (महराजगंज)

महराजगंज जिले के पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चोरी की 3 बाइक बरामद, बाजार-शादी में बाइक पार करना था गिरोह का धंधा, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले में वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाने की टीम ने बुधवार देर रात बाकी बंधा नहर तिराहे पर घेराबंदी कर बाइक चोर गिरोह के 3 शातिरों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

कैसे पकड़े गए चोर?  

थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम नहर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 3 युवक अलग-अलग बाइक से आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तीनों को घेरकर पकड़ लिया। कागजात मांगने पर कोई वैध कागज नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी कबूल कर ली।

52 साल का उस्ताद था सरगना

गिरफ्तार आरोपियों में विजय जायसवाल निवासी सतगुर, जलालु और राजा बाबू निवासी कुआचांप शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 52 साल का विजय जायसवाल गिरोह का सरगना है। उम्र आधी होने के बावजूद वह लड़कों के साथ रैकी करता था।

गिरोह का तरीका

भीड़भाड़ वाले बाजार, अस्पताल और शादी समारोह के बाहर खड़ी बाइकों को मास्टर-की और डुप्लीकेट चाबी से मिनटों में उड़ा देना। फिर नंबर प्लेट बदलकर या ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच देना।

बरामद बाइक का कनेक्शन

इंजन-चेचिस नंबर मिलाने पर बरामद बाइकें थाना पनियरा और श्यामदेउरवा में दर्ज चोरी के मुकदमों से जुड़ी निकलीं। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि तीनों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और बाकी बाइकों की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.