बस्ती
सल्टउवा डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सल्टउवा के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सल्टउवा डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सल्टउवा के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ड्यूटी पर जा रहे कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों में तैनात कई कर्मी एक वाहन में सवार होकर अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। रास्ते में सल्टउवा के पास वे सड़क किनारे गाड़ी रोककर कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए रुके ही थे कि तभी पीछे से आ रहे काल बने तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सभी घायल कर्मियों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद से ही घायल कर्मियों के परिवारों में कोहराम और चिंता का माहौल है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026












