बलिया: जनेश्वर मिश्र पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, पौधरोपण के साथ लोगों ने ली गंगा संरक्षण की शपथ

बलिया

बलिया: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में जिला गंगा समिति, मेरा युवा भारत (माय भारत) और आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में जिला गंगा समिति, मेरा युवा भारत (माय भारत) और आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की निर्धारित थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस योग सत्र में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा लोगों को नियमित योगाभ्यास से जीवन में होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभागीय वनाधिकारी पृथ्वीराज के. एस. बी. ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने उपस्थित युवाओं और जनमानस से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने का पुरजोर आह्वान किया।

इस अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा और आरसेटी के निदेशक सुमित कुमार सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पर्यावरण और गंगा स्वच्छता का दिया संदेश

सामूहिक योगाभ्यास के समापन के उपरांत जनेश्वर मिश्र पार्क परिसर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही, मां गंगा की अविरलता और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित सभी लोगों को ‘गंगा शपथ’ दिलाई गई तथा एक वृहद हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस पूरे आयोजन के दौरान शलभ उपाध्याय, नवीन सिंह, वर्धन पाठक, गुप्तेश्वर सहित सैकड़ों पर्यावरण व योग प्रेमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। योगाभ्यास के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा और गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलाने वाला यह त्रिवेणी कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी साबित हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.