मदरसा चश्म-ए-हयात में विश्व योग दिवस का आयोजन: जौनपुर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

जौनपुर

जौनपुर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को जलालपुर क्षेत्र के रेहटी स्थित मदरसा चश्म-ए-हयात में योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को जलालपुर क्षेत्र के रेहटी स्थित मदरसा चश्म-ए-हयात में योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मदरसे के छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद शाहिद ने उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को योग की बारीकियां सिखाते हुए नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मदरसे के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने अपने संबोधन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का असली आधार है। वहीं शिक्षक दिलशाद अहमद ने भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एकाग्रता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर मदरसे में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने नियमित रूप से योग करने और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.