बलिया
बलिया केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया और 33 विभागों द्वारा लगाए गए विकास स्टॉलों का अवलोकन किया।
परिवहन मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बलिया से शुरू हुई उज्ज्वला योजना से देश की 12 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से बलिया से लखनऊ की दूरी मात्र साढ़े तीन घंटे की रह जाएगी। इसके अलावा, 5 जून 2026 को बलिया के सुरहाताल को रामसर साइट घोषित किया जाना जिले के लिए बड़े गौरव की बात है।
1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री ने नवनियुक्त 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मुख्य सेविकाओं को मोबाइल और विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस मौके पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026











