सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला अंतर्गत उसका बाजार थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला अंतर्गत उसका बाजार थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मुडिला खुर्द निवासी पीड़िता के पिता रामवृक्ष प्रजापति ने उसका बाजार थाने में लिखित तहरीर दी है। पिता के अनुसार, वर्ष 2020 में उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि 18 जून की शाम करीब 7 बजे पति पवन प्रजापति उर्फ गोलू और सास ने मिलकर विवाहिता को जबरन जहर देने का प्रयास किया। जब उसने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार ने पति पवन और सास समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












