महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा (टोला मगरभौली) और चकदह के बीच से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर महीनों से बह रहा नाले का गंदा पानी प्रशासनिक तालमेल और स्थानीय जिम्मेदारी की पोल खोल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील के ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा (टोला मगरभौली) और चकदह के बीच से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर महीनों से बह रहा नाले का गंदा पानी प्रशासनिक तालमेल और स्थानीय जिम्मेदारी की पोल खोल रहा है। सड़क का आधा हिस्सा बैरवा बनकटवा और आधा चकदह में होने के कारण दोनों ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

 

सरकार एक तरफ स्वच्छता और सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को रोज इसी बदबूदार और दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार हो रहे जलजमाव से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पंचायतों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। मुख्य सवाल यह है कि इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन है और संबंधित विभाग किसी बड़ी महामारी के फैलने का इंतजार क्यों कर रहा है? अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पंचायत सचिव और जिम्मेदार ग्राम प्रधान मिलकर इस जनसमस्या का स्थायी समाधान कब तक निकालते हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.