जौनपुर
जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों के क्रम में, 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों के क्रम में, 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह कानपुर में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

दिलचस्प बात यह है कि आईएफएस अधिकारी दिव्या वर्तमान में जौनपुर के जिलाधिकारी (DM) सैमुअल पॉल एन की पत्नी हैं। दिव्या के कार्यभार संभालने के साथ ही अब जिले में जिला प्रशासन और वन विभाग की कमान एक ही अधिकारी दंपती के हाथों में आ गई है, जिसे लेकर जिले के प्रशासनिक और आम हलकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।
जहाँ जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अपनी बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के फैसलों के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पत्नी दिव्या भी वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सक्रियता के लिए पहचानी जाती हैं। जिले में उनके आगमन से वन संरक्षण, बड़े पैमाने पर पौधरोपण, हरित अभियान और पर्यावरण संवर्धन से जुड़ी सरकारी योजनाओं को एक नई गति और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
डीएफओ दिव्या के पदभार ग्रहण करने के बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम जनता में विकास कार्यों और पर्यावरण संबंधी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर काफी सकारात्मक माहौल है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













