सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान फिरोजाबाद के दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

संभल

संभल सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान करने आए फिरोजाबाद के दो युवक संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में डूब गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान करने आए फिरोजाबाद के दो युवक संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला तुलसी से एक ही परिवार के करीब 20 लोग गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर के नरौरा घाट पहुंचे थे। घाट पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण वे पुल पार कर खेतों के रास्ते एक टापू के निकट जाकर स्नान करने लगे। सुबह करीब 10:30 बजे स्नान करते समय अजीत (18 वर्ष, पुत्र भूर सिंह) और मनीष (18 वर्ष, पुत्र अनेक सिंह) अचानक गहरे पानी में चले गए और गंगा के तेज बहाव में बह गए।

घाट पर चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत दोनों की खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब 1:30 बजे गोताखोरों ने अजीत के शव को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया, जबकि मनीष का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र और थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लापता युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। पुलिस ने बरामद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.