भाकियू ने शंकराचार्य को सौंपा ज्ञापन, गौसंरक्षण और सामाजिक सौहार्द की उठाई मांग

हापुड़

हापुड़ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहसिन उर्फ बबलू भैया के आदेशानुसार व युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान वाहिद के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विश्व विख्यात संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के विषय में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहसिन उर्फ बबलू भैया के आदेशानुसार व युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान वाहिद के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विश्व विख्यात संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के विषय में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौवंश की सुरक्षा के लिए सख्त व प्रभावी कानून लागू करने और गौ-क्रूरता करने वालों के खिलाफ त्वरित न्यायिक कार्रवाई की मांग की।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान वाहिद ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। इसका संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके संरक्षण के लिए ठोस कार्य होने चाहिए। कुछ असामाजिक तत्व गाय के नाम पर समाज में नफरत फैलाने और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कमजोर करने का प्रयास करते हैं, जो देशहित में नहीं है। देश संविधान से चलता है, इसलिए कानून का उल्लंघन करने वालों पर कोर्ट के दायरे में कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन इसके नाम पर किसी निर्दोष या समुदाय को निशाना न बनाया जाए।

वहीं, ठाकुर धर्मेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाकियू (बाबा) हमेशा किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती रही है। किसान और गौवंश एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए गौवंश की रक्षा के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर मेरठ मंडल कार्यकारिणी सदस्य दीवांग ठाकुर, हापुड़ जिला अध्यक्ष उमेश गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि अमी चंद बाबा, महेश, नदीम सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.