महराजगंज
महराजगंज जनपद के जनपद महराजगंज के नगर पंचायत परतावल स्थित परतावल बाजार चौराहे पर पुलिस ने सोमवार शाम को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
महराजगंज जनपद के जनपद महराजगंज के नगर पंचायत परतावल स्थित परतावल बाजार चौराहे पर पुलिस ने सोमवार शाम को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यातायत प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर (शराब जांच यंत्र) से वाहन चालकों का परीक्षण किया गया। जांच में शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए कई चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई तथा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के नशे में वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई का प्रभाव भी देखने को मिला।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













