ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या पर अवितका देवी गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब, हजारों ने लगाई डुबकी

बुलंदशहर

बुलंदशहर आहार  ज्येष्ठ माह की सोमवती अमावस्या के पर्व पर थाना अहार क्षेत्र स्थित अवितका देवी गंगा घाट पर सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

 

बुलंदशहर आहार  ज्येष्ठ माह की सोमवती अमावस्या के पर्व पर थाना अहार क्षेत्र स्थित अवितका देवी गंगा घाट पर सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और परिवार की सुख समृद्धि के साथ पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और दान पुण्य किया।

सुबह सूर्योदय से पहले ही अवितका देवी मंदिर परिसर और गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। दूर दराज के गांवों के साथ ही अन्य जनपदों और राज्यों से आए श्रद्धालु “हर हर गंगे, जय मां गंगा” के जयकारों के बीच गंगा स्नान करते नजर आए। धार्मिक ग्रंथों में ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है, इसी मान्यता के चलते सुबह से ही घाट श्रद्धालुओं से भर गया।

 

स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर वैदिक मंत्रों के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया गया। मनोकामना पूर्ण होने पर अनेक परिवारों ने सामूहिक रूप से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और पुरोहितों से आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को मां गंगा की आरती के समय वैदिक मंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा घाट भक्ति रस में सराबोर हो गया।

 

भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अहार प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा अपने समस्त स्टाफ के साथ घाट पर मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या अनहोनी का सामना नहीं करना पड़ा।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवितका देवी गंगा घाट पर सोमवती अमावस्या का मेला हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बनता है, और इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था पहले से अधिक दिखाई दी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.