बुलंदशहर पहासू क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज ब्लॉक परिसर पहासू में विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में भव्य जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर पहासू क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज ब्लॉक परिसर पहासू में विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में भव्य जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों का सूक्ष्म जलपान कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक अनिल शर्मा ने एक-एक कर लगभग 170 नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
शिकायतें प्राप्त होते ही विधायक जी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर सीधा संवाद कर समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और संतोषजनक समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की परेशानी का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर हो।
इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा ने कहा, “जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान और विकास कार्यों को नई गति प्रदान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधानगण और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने विधायक जी के जमीनी जनसंपर्क और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की खुलकर सराहना की।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस जनता दर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याओं व सुझावों को विधायक जी के समक्ष रखा।












