बुलंदशहर
बुलंदशहर अनूपशहर ज्येष्ठ माह की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर छोटी काशी के गंगा तटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अनूपशहर ज्येष्ठ माह की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर छोटी काशी के गंगा तटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न जनपदों और ग्रामीण इलाकों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सूर्योदय के साथ ही नगर के परशुराम घाट, मस्तराम घाट, त्रिवेणी घाट और शिव स्वरूप घाट पर ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तर्पण व पिंडदान किया और सत्यनारायण कथा का श्रवण कर दान-पुण्य किया। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
वहीं दूसरी ओर, प्रशासन की लापरवाही और अपर्याप्त यातायात प्रबंधन के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा तट की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे कई स्थानों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे श्रद्धालु घाटों तक पहुंचने और वापस लौटने के लिए जूझते नजर आए।
फोटो परिचय
अनूपशहर में सोमवती अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
अनूपशहर के गंगा मार्ग पर भीषण जाम में फंसे वाहन और श्रद्धालु।












